- Good News: राजस्थान में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए रीको ने 3 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनमें डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और सोलर वेस्ट रीसाइक्लिंग यूनिट शामिल हैं।
RIICO Approved 3 Projects: राजस्थान में औद्योगिक विकास अविकसित और अर्धविकसित भूमि के जरिए भी बढ़ाया जा रहा है। रीको ने सोलर वेस्ट रीसाइक्लिंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दो कंपनियों को भूमि आवंटन की मंजूरी दी है। इससे राज्य में सोलर वेस्ट का निस्तारण करने और रक्षा उत्पादन दोनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट ग्लोबल समिट के तहत ये एमओयू किए गए थे।
रीको प्रबंध निदेशक शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि उदयपुर खुर्द (किशनगढ़) में इंपीरियल आर्मरी प्रा.लि. को डिफेंस इकाई के लिए अविकसित भूमि दी गई है। कंपनी 162 करोड़ का निवेश कर अत्याधुनिक रक्षा उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगी। सरकार एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी भी ला रही है।









