ऑपरेशन क्लीन: फॉर्च्यूनर-बोलेरो में छिपा था जहर, एएनटीएफ ने तोड़ा तस्करों का नेटवर्क नशे पर राज्यव्यापी सर्जिकल स्ट्राइक: 50 लाख के मादक पदार्थ पकड़े, कई वाहन जब्त

जयपुर, 20 फरवरी। मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) राजस्थान ने राज्यभर में एक साथ की गई सिलसिलेवार कार्रवाई में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। अलग–अलग जिलों में दबिश देकर करीब 50 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप, दो बोलेरो और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई।

एटीएस व एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

अलग-अलग जिलों में बड़ी बरामदगी

उदयपुर: बेकरिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 30 किलो अवैध गांजा बरामद किया। एक पिकअप बोलेरो जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तस्कर वाहन छोड़कर खेतों व जंगल के रास्ते भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन टीम ने पीछा कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

भीलवाड़ा: बनेड़ा क्षेत्र में मेगा हाईवे पर घेराबंदी कर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 57 किलो 120 ग्राम डोडा-चूरा जब्त किया गया। वाहन चालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया।

चित्तौड़गढ़: नेशनल हाईवे-27 के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 36 किलो 980 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि होटल-ढाबों की आड़ में नशे की सप्लाई की जा रही थी।

भरतपुर/डीग क्षेत्र: कुंहेड़ इलाके में 850 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा गया। बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।

जयपुर (ट्रांसपोर्ट नगर): वेदपुरी कॉलोनी में एक महिला तस्कर को 8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थ व शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।

भंगार की आड़ में गांजा तस्करी

जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी भंगार के कारोबार की आड़ में गांजा खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पिकअप में माल छिपाकर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने 29 किलो 50 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

9 साल से फरार इनामी तस्कर को आखिरकार ANTF ने “ऑपरेशन विभंजन” में धर दबोचा। फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई ने तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया। एक ही दिन में कई बड़ी बरामदगी के साथ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार किया।

“ऑपरेशन मदार्जर: 007 गैंग का सरगना राजू मांजु गिरफ्तार, 13 साल से फैला रहा था आतंक” पुलिस स्थापना दिवस पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के इनामी बदमाश को जयपुर से दबोचा, हत्या, लूट, रंगदारी, तस्करी सहित 36 मुकदमों में वांछित था गैंगस्टर

राजस्थान में नशे पर बड़ा प्रहार: ANTФ की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 58 किलो अफीम समेत करोड़ों का माल जब्त, एक ही दिन में चार बड़ी कार्रवाइयाँ, 3 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ बरामद, कुख्यात तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal