वर्दी में क्रिकेट का जुनून: ऑल इंडिया टी-20 में राजस्थान पुलिस की दमदार एंट्री

बेंगलूरु/जयपुर

सीआरपीएफ द्वारा कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में आयोजित किए जा रहे ऑल इंडिया टी-20 पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार राजस्थान पुलिस क्रिकेट टीम पूरे जोश और अनुभव के साथ मैदान में उतरने जा रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 28 जनवरी से 3 फरवरी तक खेला जाएगा, जिसमें देशभर की पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट को वर्दीधारी खिलाड़ियों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का सशक्त मंच माना जाता है, जहां अधिकारी से लेकर जवान तक एक ही टीम में खेलते नजर आते हैं।

राजस्थान पुलिस की 16 सदस्यीय टीम में वरिष्ठ अधिकारियों और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। टीम में आईपीएस पंकज चौधरी, आरपीएस हिमांशु जांगिड, मनीष शर्मा, रुद्र प्रकाश सहित 12 कांस्टेबल शामिल हैं। टीम के साथ एक टीम मैनेजर भी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान पुलिस टीम को जोन-बी (वेस्ट) में रखा गया है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज पंकज चौधरी राज्य स्तर और विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मनीष शर्मा वर्ष 2008 में राजस्थान रणजी टीम का हिस्सा रह चुके हैं, बाद में उनका चयन आरपीएस में हुआ।

टीम में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य विंग्स के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। अनुभव और युवा जोश के इस अनोखे संयोजन से राजस्थान टीम से टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal