राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ा वार: एएनटीएफ की 6 नई चौकियां शुरू, अब हर संभाग में टास्क फोर्स की मौजूदगी

जयपुर, 12 फरवरी 2026।

राजस्थान में बढ़ती नशा प्रवृत्ति पर सख्त प्रहार करते हुए एटीएस एवं एएनटीएफ ने राज्यभर में 6 नवसृजित चौकियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ श्री दिनेश एम.एन. द्वारा नागौर, भरतपुर, पाली, झालावाड़, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में इन चौकियों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही एएनटीएफ चौकियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार गठित “एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स” ने गठन के मात्र चार महीनों में 105 से अधिक बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर नशा तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। एएनटीएफ ने न केवल मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी, बल्कि सिंथेटिक ड्रग्स और एमडी फैक्ट्रियों पर भी शिकंजा कसते हुए कई इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि नई चौकियां विशेष रूप से उन जिलों में स्थापित की गई हैं जो नशे के उत्पादन या परिवहन मार्ग से जुड़े हैं। भरतपुर चौकी राज्य में बाहरी राज्यों से आने वाले मादक पदार्थों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक पुलिस श्री राममूर्ति जोशी, श्री योगेश यादव, पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचंद यादव सहित एटीएस व एएनटीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि नवसृजित चौकियों के प्रभारी वर्चुअली जुड़े।

सुविधाओं से लैस नई चौकियां

सभी चौकियों को भवन, फर्नीचर व आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रत्येक नई चौकी को दो-दो मोटरसाइकिल दी गई हैं।

शीघ्र ही चारपहिया वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

श्री विकास कुमार ने कहा कि 6 नई चौकियों के साथ अब राजस्थान के प्रत्येक संभाग में एएनटीएफ की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अधिकतम कार्रवाई और नशे के समूल उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

राजस्थान पुलिस का यह कदम नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार माना जा रहा है, जिससे तस्करों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बना है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!