जयपुर/बालोतरा, 21 फरवरी।
Rajasthan Police की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने “ऑपरेशन शर्यविषम्” के तहत नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार करते हुए सवा करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध अफीम की फसल नष्ट कर दी। कार्रवाई में 2428 अफीम के पौधे बरामद किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई Anti-Narcotics Task Force Rajasthan द्वारा जिला बालोतरा के सिवाना थाना क्षेत्र में की गई, जहां खेत में गुप्त रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।
🔥 इंटरनेट से सीखी खेती, खेत में उगाया जहर
महानिरीक्षक ANTF विकास कुमार का साफ संदेश:-
जांच में सामने आया कि आरोपी हरजीराम ने इंटरनेट के जरिए अफीम की खेती का तरीका सीखा और 2600 वर्गमीटर जमीन पर फसल तैयार कर ली। फसल पकने की स्थिति में थी और उससे करीब 20.8 किलो अफीम तथा 1.5 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त निकलने का अनुमान था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई।
👀 सफेद चादर के पीछे काली करतूत
टीम को कई महीनों से आरोपी की गतिविधियों पर शक था। खेत में सब्जियों और अन्य फसलों के बीच अफीम के पौधे छिपाकर उगाए गए थे। दबिश के दौरान खेत के पीछे छिपी पूरी अवैध खेती का पर्दाफाश हुआ।
⚖️ पुराना तस्कर निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपी हरजीराम पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है। बताया जा रहा है कि वह करीब 10 वर्षों से इस काले कारोबार से जुड़ा हुआ था और खुद नशे का आदी भी है।
🚔 विशेष टीम को मिलेगी सराहना
एटीएस-एएनटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर और जालोर चौकी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से साझा करें।









