ग्रीन बेल्ट पर बढ़ता अतिक्रमण: NGT आदेशों की अनदेखी, JDA और नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल

जयपुर। आगरा रोड स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माणों ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में खुलेआम अतिक्रमण व निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और नियमन को दरकिनार करते हुए कई इमारतें बिना अनुमति के खड़ी हो रही हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ग्रीन बेल्ट में चल रहे इन अवैध निर्माणों की सूचना कई बार जेडीए (JDA) और नगर निगम को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने कहा कि विभागों की चुप्पी यह संकेत देती है कि कहीं न कहीं मिलीभगत और लापरवाही के कारण ग्रीन बेल्ट की मूल भावना नष्ट होती जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार घटता ग्रीन बेल्ट क्षेत्र न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए खतरा है, बल्कि शहर के भविष्य के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो Jaipur की हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि NGT और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करवाते हुए तुरंत अवैध निर्माणों को रोका जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal