बारां में कार-ट्रक की भिड़ंत: दादी-पोती की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

बारां। अटरू रोड स्टेट हाईवे पर मंडोला दाता साहब स्थान के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में छबड़ा निवासी दादी मुन्नी देवी (80) और उनकी पोती कामिनी (32) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।

कार में सवार परिवार कोटा से बारां होते हुए अपने घर छबड़ा लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन लोग गंभीर घायल, कोटा रैफर

हादसे में सतीश भारद्वाज, उनकी पत्नी उर्मिला और भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में कोटा के तलबंडी स्थित निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जाँच में जुटी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिवार में कोहराम

एक ही परिवार की दादी और पोती की मौत से छबड़ा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

9 साल से फरार इनामी तस्कर को आखिरकार ANTF ने “ऑपरेशन विभंजन” में धर दबोचा। फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई ने तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया। एक ही दिन में कई बड़ी बरामदगी के साथ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार किया।

“ऑपरेशन मदार्जर: 007 गैंग का सरगना राजू मांजु गिरफ्तार, 13 साल से फैला रहा था आतंक” पुलिस स्थापना दिवस पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के इनामी बदमाश को जयपुर से दबोचा, हत्या, लूट, रंगदारी, तस्करी सहित 36 मुकदमों में वांछित था गैंगस्टर

राजस्थान में नशे पर बड़ा प्रहार: ANTФ की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 58 किलो अफीम समेत करोड़ों का माल जब्त, एक ही दिन में चार बड़ी कार्रवाइयाँ, 3 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ बरामद, कुख्यात तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal