एएनटीएफ का ताबड़तोड़ एक्शन: 100 करोड़ की अवैध अफीम फसल नष्ट, एमडी-गांजा सहित करोड़ों की जब्ती

जयपुर-

राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों और अफीम की फसल पर करारा प्रहार किया है। विभिन्न ऑपरेशनों में करोड़ों रुपये मूल्य की जब्ती के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

एएनटीएफ ने उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन अन्तःस्फोट” के तहत करीब 7 लाख अफीम के पौधे नष्ट किए। अधिकारियों के अनुसार इन पौधों से लगभग 1 हजार किलो अफीम और 188 क्विंटल डोडा-चूरा का उत्पादन संभव था। नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन विसर्जन” के तहत एमडी फैक्ट्री से जुड़ा सामान और लगभग 400 लीटर केमिकल जब्त किया गया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

महानिरीक्षक ANTF विकास कुमार ने बताया कि…

 

वहीं जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में 254.62 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक कार भी जब्त की है।

जीवाणा-कुयामान (मकराना क्षेत्र) में 1.220 किलोग्राम गांजा और 5.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अवैध मादक पदार्थों से अर्जित 2,08,400 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जब्त माल की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है।

चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया क्षेत्र में 2 किलो 350 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्ती की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है और एक आरोपी को पकड़ा गया है।

बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में 99 ग्राम एमडी बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

लगातार चल रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि एएनटीएफ प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!