एएनटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 414 किलो डोडा-पोस्त, 92 अफीम के पौधे व अफीम बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/भीलवाड़ा/बीकानेर/फलोदी।

राजस्थान पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त, अफीम और अफीम के पौधे बरामद किए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो एसयूवी वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 66.50 लाख रुपये बताई गई है।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में एएनटीएफ की टीम लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट की गई है।

भीलवाड़ा में 414 किलो डोडा-पोस्त जब्त

पहली कार्रवाई में एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि एनएच-48 जयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दो कारों में अवैध मादक पदार्थ भरकर पंजाब ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका और तलाशी लेने पर करीब 414 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। इस मामले में अरुण सिंह और अनमोल सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया तथा एक स्कॉर्पियो सहित दो कारें जब्त की गईं।

बीकानेर में खेत से 92 अफीम के पौधे बरामद

दूसरी कार्रवाई बीकानेर जिले के राणजीतपुरा थाना क्षेत्र के दंडकला रोही गांव में की गई। एएनटीएफ टीम ने खेत में खड़ी फसल के बीच उगाए गए 92 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए और आरोपी गेनाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

फलोदी में अफीम और डोडा चूरा बरामद

तीसरी कार्रवाई में फलोदी क्षेत्र में प्रशिक्षित श्वान (डॉग) की मदद से आरोपी के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान एक थैली में छिपाकर रखे गए 44.60 ग्राम अफीम और 498.20 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। इस मामले में जगदीश राम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

एएनटीएफ अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

9 साल से फरार इनामी तस्कर को आखिरकार ANTF ने “ऑपरेशन विभंजन” में धर दबोचा। फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई ने तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया। एक ही दिन में कई बड़ी बरामदगी के साथ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार किया।

“ऑपरेशन मदार्जर: 007 गैंग का सरगना राजू मांजु गिरफ्तार, 13 साल से फैला रहा था आतंक” पुलिस स्थापना दिवस पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के इनामी बदमाश को जयपुर से दबोचा, हत्या, लूट, रंगदारी, तस्करी सहित 36 मुकदमों में वांछित था गैंगस्टर

राजस्थान में नशे पर बड़ा प्रहार: ANTФ की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 58 किलो अफीम समेत करोड़ों का माल जब्त, एक ही दिन में चार बड़ी कार्रवाइयाँ, 3 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ बरामद, कुख्यात तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal