राजस्थान में एएनटीएफ का विस्तार, जयपुर में थाना व 2 नई चौकियों का उद्घाटन,: नशे के खिलाफ अभियान तेज, अब पूरे प्रदेश में 18 चौकियां और 1 थाना सक्रिय

जयपुर, 23 मार्च।

मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करते हुए राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का प्रदेशभर में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जयपुर जिले में एएनटीएफ के एक नए थाने का उद्घाटन किया गया, साथ ही 2 नवसृजित चौकियों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि

राज्य में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के निर्देशानुसार इस विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एएनटीएफ ने गठन के मात्र छह महीनों में ही 170 से अधिक बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम देकर नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों में खलबली मचा दी है।

उन्होंने बताया कि एएनटीएफ की चौकियां नशे के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में स्थापित की गई हैं, जिससे सूचना संकलन, धरपकड़ और समन्वित कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके। जयपुर में शुरू हुई नई इकाइयों के साथ अब पूरे राजस्थान में एएनटीएफ की कुल 18 चौकियां और 1 थाना कार्यरत हो गए हैं।

, सभी नई चौकियों को भवन, फर्नीचर और आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। साथ ही प्रत्येक चौकी और थाने को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई है तथा जल्द ही चौपहिया वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, वहीं नवस्थापित चौकियों के प्रभारी व स्टाफ वर्चुअली जुड़े।

एएनटीएफ द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर न केवल तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि नशे के समूल उन्मूलन के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्रवाई को तेज किया जा रहा है।

फैक्ट फाइल:-

जयपुर में एएनटीएफ का 1 थाना शुरू

2 नई चौकियों का उद्घाटन

पूरे राजस्थान में अब 18 चौकियां, 1 थाना

6 महीनों में 170+ बड़ी कार्रवाई

चौकियों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!