नई दिल्ली/नोएडा। राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा के पिताश्री के निधन पर रविवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित क्लब-27 में आयोजित प्रार्थना सभा में देशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित सभा में बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रार्थना सभा में राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वी.के. सिंह, कुंवर राष्ट्रदीप, अनिल पालीवाल, विशाल बंसल, एस. सेंगाथिर, हवा सिंह घुमरिया, पंकज चौधरी, प्रफुल्ल कुमार, आदर्श सिद्धू, विपिन पांडे, किरण कंग सिद्ध, राहुल जैन एवं प्रीति जैन सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा सेवानिवृत्त आईपीएस उमेश मिश्रा, पूर्व महानिदेशक बीएसएफ पंकज कुमार सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी तथा जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा डीजीपी राजीव शर्मा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। :::











