Innofest 3.0 के पोस्टर लॉन्च के साथ ‘Creating More Job Creators’ की दिशा में FUISI की नई पहल
जयपुर: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर Federation of Unicorn Innovative Startup & Industries (FUISI) ने Poddar Group of Institutions (PGI) और WayUp Abroad के सहयोग से ‘Innovision’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवा संस्थापकों, उभरते स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के अनुभवी विशेषज्ञों ने एक मंच पर एकत्र होकर नए विचारों, व्यावसायिक चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत Innofest 3.0 के पोस्टर लॉन्च के साथ हुई। Innofest 3.0 FUISI का प्रमुख Entrepreneurship Summit है, जिसे “Creating More Job Creators” की सोच के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में नौकरी तलाशने के साथ-साथ नए रोजगार अवसर और रोजगार देने वाले उद्यम खड़े करने की सोच को प्रोत्साहित करना है।
इसके बाद कार्यक्रम में एक विशेष Startup Pitch Session आयोजित किया गया, जिसमें उभरते हुए स्टार्टअप्स ने विशेषज्ञ पैनल के समक्ष अपने बिजनेस आइडिया, व्यवसाय मॉडल और वर्तमान चुनौतियों को प्रस्तुत किया।
विशेषज्ञ पैनल में Dr. Anand Poddar, Chairman, Poddar Group of Institutions एवं President, FUISI; Mr. Shubham Saxena, Founder, Colladome; Ms. Anjali Singh, Founder, GurishIMA एवं WayUp Abroad; Mr. Vikas Sharma, Director, Quanta Group; Ar. Priyank Gupta, Architect एवं Entrepreneur; Mr. Sunny Kulshrestha, Founder, Via Media Creations तथा Ms. Monika Gupta, Founder, Utsavi Ecosystem शामिल रहे।
इस Pitch Session की खासियत यह रही कि विशेषज्ञों ने केवल स्टार्टअप्स के आइडिया का मूल्यांकन करने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि युवा उद्यमियों की वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों को समझते हुए उन्हें व्यावहारिक समाधान, रणनीतिक सुझाव, उद्योग संबंधी अनुभव और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमियों के लिए Networking, Collaboration और Knowledge Sharing के महत्व पर भी जोर दिया गया। FUISI का उद्देश्य ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां युवा संस्थापक अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों, निवेशकों और व्यापक कारोबारी नेटवर्क से जुड़कर अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें।
FUISI Youth Chapter – ‘Next-Gen Bharat’ की ओर एक कदम
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि Startup Pitch Session में चयनित स्टार्टअप्स को FUISI Youth Chapter – ‘Next-Gen Bharat’ में empanelled होने का अवसर मिलेगा।
‘Next-Gen Bharat’ को युवा उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के लिए एक ऐसे मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां वे Connect, Collaborate, Learn और Grow कर सकें तथा उद्योग जगत के अनुभव, नेटवर्क और नए अवसरों तक पहुंच बना सकें।
Innovision और Innofest 3.0 जैसी पहलों के माध्यम से FUISI देश के युवा उद्यमियों को एक मजबूत entrepreneurial ecosystem उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित Innovision ने इस संदेश को मजबूती दी कि भारत के युवा केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार और अवसर पैदा करने वाले ‘Job Creators’ भी बन सकते हैं।
FUISI का संकल्प — युवा सोच को अवसर से जोड़ना, नवाचार को व्यवसाय में बदलना और भारत के अगले ‘Job Creators’ को एक मजबूत मंच प्रदान करना।












