Road Accident: फलोदी-नागौर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, नीलगाय से बचने में कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

जोधपुर।

देणोक कस्बे से गुजरने वाले फलोदी-नागौर राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने अचानक नीलगाय आ जाने से तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

यह हादसा थाटों की ढाणी चौराहे से आगे सारणों की ढाणी फांटा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुभाष (24) पुत्र प्रतापाराम और राधाकिशन (22) पुत्र प्रतापाराम निवासी राजीवनगर थाटों की ढाणी बरजासर, एसयूवी से देणोक की ओर जा रहे थे। दोनों भाई घर से मौसी से मिलने तापू-हाणियां की तरफ निकले थे।

बताया जा रहा है कि घर से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचते ही अचानक सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार राजमार्ग से नीचे उतरकर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत आऊ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। राधाकिशन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फलोदी रेफर किया गया, बाद में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

परिजन भूराराम भादू ने बताया कि दोनों भाई एक-दो दिन बाद भुज (गुजरात) स्थित एक सोलर कंपनी में ट्रैक्टर लगाने के काम के लिए जाने वाले थे। इससे पहले वे मौसी और उनके बेटों से मिलने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक नीलगाय का आ जाना बताया जा रहा है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

9 साल से फरार इनामी तस्कर को आखिरकार ANTF ने “ऑपरेशन विभंजन” में धर दबोचा। फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई ने तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया। एक ही दिन में कई बड़ी बरामदगी के साथ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार किया।

“ऑपरेशन मदार्जर: 007 गैंग का सरगना राजू मांजु गिरफ्तार, 13 साल से फैला रहा था आतंक” पुलिस स्थापना दिवस पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के इनामी बदमाश को जयपुर से दबोचा, हत्या, लूट, रंगदारी, तस्करी सहित 36 मुकदमों में वांछित था गैंगस्टर

राजस्थान में नशे पर बड़ा प्रहार: ANTФ की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 58 किलो अफीम समेत करोड़ों का माल जब्त, एक ही दिन में चार बड़ी कार्रवाइयाँ, 3 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ बरामद, कुख्यात तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal