अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द आ सकते हैं भारत, क्या रूस-यूक्रेन युद्ध विराम में पीएम मोदी की मदद लेंगे ट्रंप

जेडी वेंस, अमेरिका के उपराष्ट्रपति।
छवि स्रोत: एपी
जेडी वेंस, अमेरिका के उपराष्ट्रपति।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपराष्ट्रपति जे डी वेंस इस महीने के अंत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। पोलिटिको की एक रिपोर्ट में उनकी योजनाओं से परिचित तीन सूत्रों के हवाले से कहा गया है, “वेंस इस महीने के अंत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। उनके साथ अमेरिका की द्वितीय महिला और उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस भी होंगी। पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी में विश्व मंच पर पदार्पण करने के बाद यह वेंस की उपराष्ट्रपति के रूप में दूसरी विदेश यात्रा है।”

इस यात्रा के बारे में अभी बहुत अधिक ब्यौरा नहीं साझा किया गया है। मगर यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान सऊदी अरब में रूस-यूक्रेन युद्ध पर सहमति बनने के संकेत भी सामने आए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार जेलेंस्की 30 दिनों के युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। अब अमेरिकी अधिकारी रूस की यात्रा करने वाले हैं। इसी दौरान उपराष्ट्रपति वेंस की भारत यात्रा भी कई तरह के संकेत दे रही है।

पीएम मोदी से क्या रूस-यूक्रेन युद्ध में मदद लेगा अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को अमली जामा पहुंचाने के लिए सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों की यूक्रेन के साथ वार्ता जारी है। अब रूस को साधने का भी प्रयास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति से मित्रवत संबंध हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता को अंजाम तक ले जाने में पीएम मोदी की मदद ले सकता है। ऐसे में जेडी वेंस की इस यात्रा में रूस-यूक्रेन युद्ध विराम शांति वार्ता को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि जेडी वेंस की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा व मजबूत करने के लिए हो रही है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

उषा के माता-पिता हैं भारतीय

जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका चले गए थे। ऐसे में उषा वेंस की अमेरिका की द्वितीय महिला के रूप में भारत की यह यात्रा अपने पैतृक देश की पहली यात्रा होगी।” उषा और जेडी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक मुकदमेबाज  हैं और उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन जी रॉबर्ट्स और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट के तत्कालीन अमेरिकी अपील कोर्ट के जज ब्रेट कैवनौघ के लिए क्लर्क का काम भी किया है। उनके पास येल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री भी है, जहाँ वे गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलर थीं। (पीटीआई)

नवीनतम विश्व समाचार

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

9 साल से फरार इनामी तस्कर को आखिरकार ANTF ने “ऑपरेशन विभंजन” में धर दबोचा। फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई ने तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया। एक ही दिन में कई बड़ी बरामदगी के साथ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार किया।

“ऑपरेशन मदार्जर: 007 गैंग का सरगना राजू मांजु गिरफ्तार, 13 साल से फैला रहा था आतंक” पुलिस स्थापना दिवस पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के इनामी बदमाश को जयपुर से दबोचा, हत्या, लूट, रंगदारी, तस्करी सहित 36 मुकदमों में वांछित था गैंगस्टर

राजस्थान में नशे पर बड़ा प्रहार: ANTФ की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 58 किलो अफीम समेत करोड़ों का माल जब्त, एक ही दिन में चार बड़ी कार्रवाइयाँ, 3 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ बरामद, कुख्यात तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal